Breking news : चलते ट्रक में लगी भीषण आग , ट्रक में रखा घरेलू सामान जलकर हुआ राख पुलिस की जांच जारी

पंतनगर। यहां पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला चौराहे के पास एक चलते ट्रक में आज सुबह अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते ट्रक कुछ ही देर में जलकर स्वाहा हो गया और ट्रक में रखा घरेलू सामान भी पूरी तरह जल गया।

Breking news : चलते ट्रक में लगी भीषण आग , ट्रक में रखा घरेलू सामान जलकर हुआ राख पुलिस की जांच जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीएम ट्रक संख्या RJ02GC-0904 राजस्थान के अलवर से पूर्व सैनिक निखिल सिंह का घरेलू सामन लादकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। तभी आज सुबह तकरीबन 9 बजे पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला चौराहे के पास चलते ट्रक से धुआं निकलने लगा जैसे ही ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया तो उसमें आग की भीषण लपटें निकलने लगी। वहीं आग को देख ट्रक चालक फारूख खान एवं स्थानीय लोगों ने पंतनगर थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

जबतक दमकल पहुंचती तब तक ट्रक में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया और आग की लपटें तेज हो गई। वहीं जब कही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब कहीं जाकर आग पर काबू हो सका। लेकिन तब तक ट्रक के अंदर रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। इधर पूर्व सैनिक निखिल सिंह का कहना है कि इस आगजनी से उसका लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है वहीं ट्रक भी आधा जलकर खाक हो है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement