भाजपाईयों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर टांडा तिराहा व स्टेडियम तिराहा पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराने की मांग की

काशीपुर। भाजपाईयों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर टांडा तिराहा व स्टेडियम तिराहा पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य होने की वजह से अधिकांश रोडवेज की बसे बस अड्डा न जाकर स्टेडियम तिराहा व टांडा तिराहा से होकर गंतव्य को जाती हैं। यहां यात्रियों को बस की प्रतीक्षा करने के लिए कोई प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा यहां पर शीघ्र प्रतीक्षालय बनाने के आदेश किये जायें। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता उदित अग्रवाल, सुशील शर्मा, सर्वेश शर्मा, वासु शर्मा, मनोज मनराल, समरपाल चौधरी आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement