शराब पीकर उत्पात मचाने व जान से मारने की धमकी देने वाले चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खटीमा। शराब पीकर उत्पात मचाने व जान से मारने की धमकी देने वाले चार युवकों के विरुद्ध थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दें डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों का सेवन कर उत्पाद करने वालों के तहत एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी व सीओ सिटी रुद्रपुर एवं सीओ खटीमा को निर्देशित किया था। जिस पर थानाध्यक्ष झनर्कया के नेतृत्व में गत दिवस पुलिस द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नहर के किनारे सुरई रेंज में शराब का सेवन कर रहे 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बता दें उक्त युवक वनकर्मियों के मना करने के बावजूद वनकर्मियों के साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर जबरन शराब का सेवन कर रहे थे, जिसपर वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से उक्त युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं उक्त युवकों के विरुद्ध बदतमीजी कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हसन आरिफ पुत्र स्व० सुल्तान आरिफ निवासी ग्राम उत्कारी ढकिया वावा न्यूरिया पीलीभीत, यासिन पुत्र स्व० शहीद निवासी उपरोक्त, फिरोज पुत्र मसीउल्लाह निवासी-न्यूरिया हुसैनपुर न्यूरिया, फैज खां पुत्र आरिफ खां निवासी-पीलीभीत शहर थाना कोतवाली जिली पीलीभीत यू0पी0 के रुप में हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement