जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में ग्राम जुड़वा नंबर 2 में डोर टू डोर अभियान चलाया गया

काशीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव के आदेशानुसार शुक्रवार को ग्राम ढकिया कलां और जुड़का नंबर-दो में डोर-टू-डोर कैंपेन चलाकर व शिविर के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में तथा अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़े व शोषित लोगों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें पैनल अधिवक्ता श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव, एडवोकेट केडी भट्ट, एडवोकेट राधा रानी, एडवोकेट हीरा , भगवती उनियाल एवं पीएलबी गायत्री गुप्ता, पीएलबी हेमा कुमारी, पीएलबी गीता चंद्रा एवं एनजीओ राष्ट्रीय मानवाधिकार चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव नीतू सिंह और सदस्य झूमा सक्सेना उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement