इंस्टाग्राम आईडी पर अनर्गल पोस्ट डालकर अभद्र कमेंट करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

 

काशीपुर। इंस्टाग्राम आईडी पर अनर्गल पोस्ट डालकर अभद्र कमेंट करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। विजयनगर निवासी मुकेश असवाल पुत्र दिगंबर पाल सिंह असवाल ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि किसी के द्वारा उसकी व उसके भाई की इंस्टाग्राम आईडी पर अनर्गल पोस्ट डाली जा रही है, जिसमें पूरे परिवार के बारे में उल्टा-सीधा लिखा जा रहा है। इससे काफी दिक्कत पेश आ रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement