सीडीओ ने विकास खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया 

सीडीओ ने विकास खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

 

अधिकारी आम जनता के कार्यो को प्राथमिकता के साथ करे

 

रुद्रपुर सीडीओ ने विकास खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान कार्यालय में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जताई और बीडियो को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

सीडीओ मनीष कुमार ने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम कार्यालय की उपस्थिति पंजिका कब्जे में लेते हुए उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया इस दौरान कोई कर्मचारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित नहीं पाया गया

इसके बाद सीडीओ मनीष ने कार्यालय के प्रत्येक पटल की पत्रावलियाँ का अवलोकन भी किया इस दौरान पत्रावलियों में पृष्ठ संख्या अंकित न होने पर सम्बन्धित कर्मचारियों को भविष्य हेतु पृष्ठ संख्या अंकित करने के निर्देश दिये साथ ही विकास खण्ड परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाये जाने पर उन्होंने बीडीओ को व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी गयी

सीडीओ ने बीडीओ को मनरेगा, आवास सहित अन्य योजनाओं के लक्ष्य माह फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिये

सीडीओ मनीष द्वारा विकास खण्ड परिसर में नव निर्मित कार्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के उपरान्त भी कार्यालय पुराने भवनों में संचालित होने पर कडी नाराजगी जताई गई और बीडीओ को समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण कराकर एक सप्ताह के अन्दर कार्यालय नव निर्मित भवन में संचालित करने के निर्देश दिये गये

उन्होंने विकास खण्ड परिसर में खडी कूडे की गाडी पर भी बीडीओ को प्रत्येक ग्राम पंचायतवार रोस्टर बनाकर कूडे की गाडी को रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में भेजना सुनिश्चित करने को कहा

सीडीओ ने अधिकारी / कर्मचारी को समय पर कार्यालय पहुँचकर अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं समयबद्वता के साथ सुनिश्चित करने को कहा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement