फर्स्ट स्टेप पब्लिक स्कूल में चैयरमेन चुघ ने किया ध्वजारोहण 

फर्स्ट स्टेप पब्लिक स्कूल में चैयरमेन चुघ ने किया ध्वजारोहण

रुद्रपुर -स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्तूरी वाटिका स्थित फर्स्ट स्टेप पब्लिक स्कूल में विद्यालय के अध्यक्ष चुन्नीलाल चुघ और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रानी चुघ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अनेक देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का प्रतिरूप धारण किया और खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने बम बम बोले मस्ती में डोले गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया इसके अलावा ए वतन ए वतन पर समूह गान भी गाया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने वंदे मातरम वंदे मातरम का गान किया। मुख्य अतिथि चुन्नीलाल चुघ और उर्मिला रानी चुघ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबको प्रेरणा देता है कि किस प्रकार देश की आजादी के लिए वीरों ने बलिदान दिया आज के बच्चे उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र के विकास के लिए अपना योगदान दें। इस दौरान प्रधानाचार्य चारु कटारिया, साधना सक्सेना, विधि सेठ ,आरती धूलिया ,गंगोत्री जोशी, प्रियांशी बिष्ट ,दुर्गेश समेत तमाम बच्चे उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement