उत्तरायणी महोत्सव में चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल प्रबन्धन द्धारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

उत्तरायणी महोत्सव में चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल प्रबन्धन द्धारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

 

 

रुद्रपुर।आज चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल प्रबन्धन द्धारा शैल भवन (शैल परिषद्), रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के सीनियर डॉ० नितिन कुमार, डॉ० अर्चना श्रीवास्तव व डॉ० आशीष पंत तथा जूनियर डॉ० प्रगति यादव, डॉ० आशिता गुम्बर, डॉ० काजल बिष्ट, डॉ० जुली, डॉ० दीक्षा पांडे, डॉ० दामिनी रावत, डॉ० स्वेता पांडे, डॉ० प्रियंका मौर्या, डॉ० निदा अली, डॉ० सानिया रिज़वान एवं लैब तकनीशियन श्री नरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में मरीजों का स्वास्थ्य से सम्बन्धी उपचार व जाचें की गयी जिसमें डॉक्टर्स द्धारा मरीजों को खासी, जुकाम, गठिया, बुखार इत्यादि के बचाव व रखरखाव के बारें में जानकारी दी गयी | इस निःशुल्क कैंप में लगभग 182 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण की गयी जिसमें लगभग 54 मरीजों का खून ,पेशाब व अन्य जाचें भी निःशुल्क की गयी | इस निःशुल्क कैम्प को सफल बनाने हेतु कॉलेज प्रबन्धक सागर तिवारी का विशेष योगदान रहा |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement