







रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफिले के साथ अपने पुराने मित्र देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा के यहां पहुंचे। जहां उनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत अन्य नेतागण भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास शर्मा के आवास पर पुरानी यादें ताजा की। इस दौरान सीएम धामी भावुक भी दिखे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी धर्मपत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के परिवार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी को वस्त्र भेंट किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुराने दिनों को याद कर विकास शर्मा के परिवार से कुशलक्षेम पूछी। वहीं मुख्यमंत्री भावुक भी दिखे।