- Join Our Whatsapp Group -
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हमारे मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग, जनता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हमारे मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग, जनता का किया आभार व्यक्त

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं विभिन्न संगठन एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। राज्य के विकास किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हमारा प्रयास अपने कार्य दायित्वों को ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करके होंगे, तभी हम जन अपेक्षाओं का सम्मान करने में सफल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग प्रतिभाशाली, मेहनती एवं लगनशील होते है। इसी का प्रतिफल है कि देश के उच्च पदों पर आसीन है। राज्य के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना एवं अद्धसैन्य बलों के माध्यम से देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। देवभूमि के साथ वीरभूमि की भी हमारी पहचान है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिवद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गरीबों और समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े जरूरतमंद लोगों को जो मदद पहुंचाई जा रही है, यह एक पुण्य कर्म है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक एवं रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र के कारगिल शहीद जवानों के परिवारजनों, बी.एस.एफ एवं एस.एस. बी के जवानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेतनानन्द, विनय कण्डवाल मंडल अध्यक्ष डोईवाला, मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट राजकुमार, मनोज नौटियाल, नगीना रानी, ओमप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी द्वारा किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

व्यापारियों के विस्थापन तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : करन माहरा

कांगेस प्रदेश अध्यक्ष प्रभावित व्यापारियों से मिले, बीजेपी विधायक और मेयर को जिम्मेदार ठहराया रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा राम मनोहर लोहिया मार्किट के...

अमृतपाल सिंह के घर पहुंची पंजाब पुलिस, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 154 लोग पुलिस हिरासत में; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

वसुंधरा दीप डेस्क, चंडीगढ़। 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल लगातार पांचवें दिन पुलिस से बच कर फरार है। पुलिस लगातार अमृतपाल को पकड़ने...

विधिवत पूजा अर्चना व ध्वजारोहण के साथ हुआ काशीपुर में ऐतिहासिक चैती मेले का शुभारंभ

काशीपुर। मां भगवती बाल सुंदरी के मंदिर में बुधवार को ध्वजारोहण से काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेले का शुभारंभ किया गया। पूर्व सांसद केसी...

आईजी बोले : राजनीतिक संगठन एवं किसान व्यापारी कोई भी प्रदर्शन न करें

जी-20 सम्मेलन के दिन कोई भी भारी वाहन अपने रोड पर ना लाएं : भरणे बाजपुर। जिला नैनीताल के रामनगर में होने वाले जी-20 सम्मेलन...
Related News

भट्टा कॉलोनी में हुआ निरंकारी संत समागम का आयोजन

भट्टा कॉलोनी में हुआ निरंकारी संत समागम का आयोजन काशीपुर। स्थानीय संत निरंकारी मंडल ब्रांच काशीपुर के अंतर्गत भट्टा कॉलोनी में विशाल निरंकारी संत समागम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!