यथावत रहेंगी कांग्रेस की नगर एवं ब्लाक इकाईयांः गावा

खबरे शेयर करे -

यथावत रहेंगी कांग्रेस की नगर एवं ब्लाक इकाईयांः गावा

रूद्रपुर। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते कांग्रेस की नगर एवं ब्लाक इकाईयों को भंग करने का निर्णय जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने हाईकमान के निर्देश पर वापस ले लिया है। अब निकाय चुनाव तक सभी इकाईयां यथावत रहेंगी। निकाय चुनाव के पश्चात इकाईयों का पुनर्गठन किया जायेगा।

जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर जिले की नगर एवं ब्लाक इकाईयों को भंग करने का निर्णय लिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए नगर एवं ब्लाक इकाईयों को देखते हुए फिलहाल सभी इकाईयों को यथावत रखने का निर्णय लिया है। जिसके चलते नगर व ब्लाक इकाईयों को भंग करने का निर्णय फिलहाल वापस ले लिया गया है।

श्री गावा ने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक है, इसलिए यह समय चुनाव की तैयारी का है। नगर व ब्लाक इकाईयों को भंग करने के बाद इनके पुनर्गठन में अनावश्यक समय बर्बाद न हो इसके चलते अब नगर व ब्लाक इकाईयों का पुनर्गठन निकाय चुनाव के बाद किया जायेगा।


खबरे शेयर करे -