यूनो मिण्डा ग्रुप पूरे महीने मना रहा है विश्व पर्यावरण दिवस

रुद्रपुर | हर साल की तरह इस साल भी पंतनगर स्थित मिंडा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (यूनो मिंडा ग्रुप), जो अपने विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है और इसी श्रृंखला में हर साल की तरह पूरे महीने विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना और साथ ही पूरे महीने पर्यावरण सम्बंधित सभी प्रकार की गतिविधियों का संचालन करना है।जिसमें संगठन ने अपने सभी कर्मचारियों के परिवारों से सुझाव भी मांगा है कि हम पर्यावरण को कैसे संरक्षित कर सकते हैं और साथ ही अपने आसपास के अन्य लोगों को प्रेरित करने का अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर एक-एक फलदार वृक्ष अवस्य लगाए।

यूनो मिण्डा ग्रुप पूरे महीने मना रहा है विश्व पर्यावरण दिवस

जैसा की आप सभी को पता है की इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का थीम केवल एक पृथ्वी है. इसका मतलब है कि हमारे पास केवल एक पृथ्वी है. इसे बचाने के लिए समय बहुत तेजी से बिता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें.

यूनो मिण्डा ग्रुप पूरे महीने मना रहा है विश्व पर्यावरण दिवस

आज संस्था के पंतनगर परिसर में उधम सिंह नगर जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव एवं उनकी अग्निशमन दल द्वारा वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर श्री यादव ने संस्था के कर्मचारियों से पर्यावरण की चुनौतियो और उनके समाधान संबंधी विचार साझा किया एवं कहा की पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है |

 

इस अवसर पर संस्था की तरफ से राजीब दत्ता- बिज़नेस हेड,आनंद पाल सिंह एवं अखिलेश सिंह – प्लांट हेड,संदीप उपाध्याय -कैंपस एच.आर.हेड,राजेंद्र बोरा, प्रत्युष सिंह, चन्दन सिंह, आदेश त्रिपाठी,हिमांशु मिश्रा,प्रभाकर सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement