मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम को लेकर शहर वासी उत्साहित

मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम को लेकर शहर वासी उत्साहित

 

शहर की सजावट को देख लोग कहने लगे मुख्यमंत्री रोज आये

 

 

 

जिला प्रशासन की हो रही है तारीफ

 

 

रुद्रपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने जिस तरह से शहर को सजाया है उसके बाद आम जनता रोज मुख्यमंत्री के शहर आने की बात कह रहे है और कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है और जिला प्रशासन की तारीफ कर रहे है

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के साथ बीजेपी कार्यकर्ता दिलो जान से लगे हुए है वहीं शहर की आम जनता भी काफी उत्साहित है जिलाधिकारी उदय राज के निर्देश में नगर निगम , पीडब्ल्यूडी, और अन्य विभाग ने गल्ला मंडी से लेकर गांधी पार्क तक शहर को चमका दिया है जहाँ सड़को को दुरुस्त किया गया है वही लटकती विद्युत और अन्य तारो को भी ठीक कर विद्युत पोलो की भी पुताई की गई है गांधी पार्क को चारों तरफ से तराई की संस्कृति को दिखाने वाली पेंटिंग से सजाया गया है साथ ही पार्क में मिट्टी भरान के साथ लोगो को चलने के लिये फुटपाथ बनाया गया है पार्क में नया झंडा भी लहरा रहा है जिसके बाद आम लोग कहने लगे है की मुख्यमंत्री रोज शहर का रुख करे तभी शहर का विकास होगा व्यापारी नेता संदीप राव ने कहा की मुख्यमंत्री धामी के दौरे के चलते प्रशासन ने जिस तरह से कम समय मे शहर को चमका दिए है वाकई काबिलेतारीफ है उन्होंने कहा जिला प्रशासन ने जिस तरह से गांधी पार्क की दशा सुधारी है उसके लिये वो बधाई की पात्र है राव ने कहा अब पार्क का लाभ आम लोगो को मिलेगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement