सामाजिक संस्था आरोहण द्वारा कृष्णा कॉलोनी, पशुपति विहार में सफाई अभियान चलाया गया

सामाजिक संस्था आरोहण द्वारा कृष्णा कॉलोनी, पशुपति विहार में सफाई अभियान चलाया गया

काशीपुर। सामाजिक संस्था आरोहण द्वारा कृष्णा कॉलोनी, पशुपति विहार में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मजदूरों से मुख्य सड़क के दोनों ओर की कटीली झाड़ियां कटवाई गई़। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती नीता पोखरिया एवं सचिव श्रीमती चित्रा बिष्ट के नेतृत्व में लगभग 2 घंटे का श्रमदान किया गया। महिलाओं ने पूरे मौहल्ले का कचरा उठाकर बोरियों में भरा एवं अगले दिन कूड़ा गाड़ी में डलवाया। इस दौरान महिलाओं के कार्य की सभी ने सराहना की। इसके अतिरिक्त महिलाओं ने आसपास के क्षेत्र में जन जागरूकता रैली भी निकाली और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही कूड़े को नगर निगम द्वारा संचालित गाड़ी में ही डालने का आग्रह किया। अभियान में कुमकुम, ममता, कविता, संगीता, अनिता, कुसुम, रिंकी, प्रतिभा, रजनी, राधिका व दीपा देवी आदि महिलाएं थीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement