-->

सीएम धामी ने वृद्ध जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

खबरे शेयर करे -

सीएम धामी ने वृद्ध जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

 

क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया

 

 

अल्मोड़ा सावन के पहले दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत किया

सावन की शुरुआत के साथ मुख्यमंत्री धामी का यह धार्मिक कार्यक्रम एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। विपक्ष जहां इसे धार्मिक आस्था से ज्यादा राजनीतिक संदेश मान सकता है, वहीं भाजपा इसे सनातन परंपरा और प्रदेश की संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक बता रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेश के सभी नागरिक सुखी, स्वस्थ और समृद्ध रहें


खबरे शेयर करे -