पढ़िए ..बीजेपी में एंट्री को लेकर पूर्व विधायक ठुकराल की डगर मुश्किल में

उनकी “मुँह बोली” कर सकती है नुकसान

पढ़िए ..बीजेपी में एंट्री को लेकर पूर्व विधायक ठुकराल की डगर मुश्किल में

रुद्रपुर इन दिनों पूरे शहर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की बीजेपी में जाने की चर्चा जोरों पर है और लोग इस मुद्दे को लेकर शर्ते भी लगा रहे है लेकिन ठुकराल की अपनी “मुँहबोली” के चलते उनकी बीजेपी में एंट्री मुश्किल लग रही है साथ ही विधायक शिव अरोरा भी उनकी बीजेपी में एंट्री को लेकर विरोध कर रहे है

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की विधानसभा टिकट क्यो कटी,पूरा शहर वाकिफ है मात्र उनकी “मुँह बोली” के चलते बीजेपी संगठन ने अंतिम समय में पूर्व विधायक ठुकराल की विधान सभा चुनाव में टिकट काट दी और वर्तमान विधायक शिव अरोरा को टिकट दे दी और शिव विधायक बन गए वहीं ठुकराल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और तीसरे नम्बर पर रहे हालांकि सांसद अजय भट्ट और अन्य नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वो नही माने जिसके चलते बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया
बीजेपी संगठन द्वारा बीजेपी से जुड़े पुराने नेताओं की एंट्री खोंलने के निर्देश के बाद पूर्व विधायक ठुकराल की बीजेपी में एंट्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है लेकिन उनकी “मुँह बोली” के चलते डगर मुश्किल नज़र आ रही है सूत्रों की माने तो पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपनी बेटी की शादी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता जो (इस समय वरिष्ठ ओहदे पर है) के न आने को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई टिका टिप्पणी कर दी थी जिसको लेकर वरिष्ठ नेता नाराज़ है वही वर्तमान विधायक के साथ कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी पूर्व विधायक की एंट्री का विरोध कर रहे है जनपद के एक पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक पूर्व विधायक ठुकराल की एंट्री की जोरदार तरीके से संगठन के वरिष्ठ नेताओ से पैरवी कर रहे है
हालांकि पूर्व विधायक ठुकराल का मोह तो बीजेपी की तरफ है लेकिन उन्होंने भी अभी अपने पत्ते नही खोले है जिसको लेकर असमंजसता बनी हुई है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement