क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर काशीपुर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन*

*क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर काशीपुर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन*

 

 

 

 

काशीपुर।बाजपुर रोड पर डिग्री कॉलेज के समीप मुख्य मार्ग स्थित सिंचाई विभाग की पुलिया पर आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कारण, यह पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस ज्वलंत समस्या का संज्ञान लेते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी ने यहां प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस पुलिया से होकर निकलते कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं तथा चौपहिया वाहन भी पलट चुके हैं। आसपास के तमाम लोगों ने सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सिंचाई विभाग से पुलिया निर्माण जल्द से जल्द कराने का आग्रह किया। साथ ही चेतावनी दी कि सिंचाई विभाग पुलिया निर्माण करने में असफल होता है तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शनकारियों में एडवोकेट साधु सिंह विधानसभा अध्यक्ष, मनोज शर्मा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार प्रदेश महासचिव, धनंजय कुमार मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, चंदन सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष, देवराज वर्मा जिला सचिव, मोहम्मद शहजाद अंसारी जिला उपाध्यक्ष, फैजान मलिक विधानसभा विधानसभा उपाध्यक्ष, नूर मोहम्मद, विराज सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, यशोदा देवी, संजीव तिवारी जिला सचिव युवा मोर्चा, नीतू चौहान, नीतू , पंकज आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement