दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए एआरटीओ अशित कुमार झा ने लगवाए ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर

*दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए एआरटीओ अशित कुमार झा ने लगवाए ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर*

 

काशीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से यहां कृषि मण्डी परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन कर ट्रैक्टर-ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगवाए गए। एआरटीओ असित कुमार झा ने ग्रामीण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण सड़कों से मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल चालक बिना देखे आ जाते हैं। ऐसे में बड़े वाहनों से टकराकर दुर्घटना का कारण बनते हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है। इसके लिए विभाग की ओर से अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफलेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं। एआरटीओ श्री झा ने आगाह किया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। यह भी दुर्घटना का बहुत बड़ा कारण है। एआरटीओ ने दुर्घटनाओं के कारण होने वाली जानमाल की हानि के विषय में भी उपस्थित जनों को बेहद बारीकी से बताया।साथ ही दिशा निर्देश जारी करते हुए ट्रैक्टरट्रालियों में रिफलेक्टिव टेप लगवाए। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी सचिन, योगेश ,दलवीर, नवीन, रविन्द्र व गिरीश चन्द्र सती आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement