आईजीएल में क्रिकेट लीग का हुआ समापन

आईजीएल में क्रिकेट लीग का हुआ समापन

काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड आईजीएल के आंतरिक कर्मचारियों का वार्षिक क्रिकेट लीग टूर्नामेंट (2024) रेड, ब्लू, ग्रीन, और ऑरेंज कुल चार टीमों के बीच खेला गया, टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मैच में टीम रेड ने टॉस जीतकर ऑरेंज टीम को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसमें रेड ने निर्धारित 20 ओवर में 121 रनों का लक्ष्य दिया जिसको टीम ऑरेंज ने 19 ओवर में ही हासिल कर फाइनल मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया, मैच के बाद आईजीएल काशीपुर के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल ने प्लेयर ऑफ़ द मैच शशांक सिलेरिया, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अमित यादव, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व सर्वाधिक चौके कुंदन कुमार, सर्वाधिक छक्के शिवम यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चंदन सिंह के साथ विजेता, उपविजेता टीम सहित टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए लगे सभी आधिकारिक व्यक्तियों को पुरस्कृत किया, टूर्नामेंट के सफल क्रियान्वयन के लिए हेड मानव संसाधन-प्रशासन श्री राजेश कुमार, आईजीएल क्लैरेंट हेड मंजूनाथ सहित आईजीएल के सभी विभागध्यक्षों, विभाग प्रमुखों ने आयोजक मंडल और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी, पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रशासन विभाग के सहायक महाप्रबंधक विक्रांत चौधरी ने किया !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement