



वसुन्धरा दीप डेस्क, देहरादून। अधिशासी निदेशक की बेहतरीन कार्यशैली के चलते इस बार पेराई सत्र में अधिक गन्ना पेराई की गई है। जिससे किसानों में काफी खुशी है। किसान अधिशासी निदेशक की कार्यशैली की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दें पेराई सत्र 2022-23 में अपने निर्धारित लक्ष्य 30 लाख क्विंटल गन्ना पेराई को पीछे छोड़ते हुए डोईकला शुगर मिल में 31 लाख 25 हजार 744 क्विंटल गन्ना पेराई की गई। जिसकी प्रशंसा स्थानीय किसानों ने भी की है। किसानों का मानना है कि यह अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के कुशल प्रबंधन के चलते ही संभव हो पाया है। वहीं अधिशासी निदेशक ने मिल संचालन में सहयोग के लिए सभी किसानों, कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत और इच्छाशक्ति के चलते ही हम एक मजबूत इरादे के साथ अच्छा नतीजा देने में कामयाब हुए हैं।
मिल का पेराई सत्र बेहद सराहनीय रहा है। इस वर्ष जहां एसएमएस से गन्ना पर्ची वितरण कर पारदर्शिता आई है।
मनोज नौटियाल, अध्यक्ष, गन्ना समिति
मिल ने बेहतर पेराई सत्र का संचालन किया है। किसानों को लंबी लाइनों में इस बार परेशान नहीं होना पड़ा।
स्थानीय किसान