पुलिस ने कच्ची शराब के साथ महिला समेत दो लोगों का आबकारी अधिनियम के तहत किया चालान

काशीपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब का कारोबार थम नहीं रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के जंगलों में बड़े पैमाने पर बन रही कच्ची शराब नगर के विभिन्न इलाकों में बेखौफ बेची जा रही है। हालांकि पुलिस कच्ची शराब के कारोबार पर नकेल कसने में कतई पीछे नहीं है। कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाती पुलिस ने मौहल्ला काजीबाग निवासी राधा पत्नी दीपक कुमार तथा मौहल्ला कानूनगोयान निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र हरचंद सिंह को अलग-अलग जगह से दस-दस लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत उनका चालान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement