भाजपा की जीत पर दीपक बाली ने जताया मतदाताओं का आभार

भाजपा की जीत पर दीपक बाली ने जताया मतदाताओं का आभार

काशीपुर ।भाजपा नेता दीपक बाली ने देश में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एन डी ए गठबंधन को मिली चुनावी जीत पर देश के मतदाताओं का आभार जताया है । साथ ही श्री बाली ने उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर भाजपा को मिली शानदार जीत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विशेष रूप से बधाई दी है और कहा है कि निश्चित रूप से देवभूमि की जनता ने यशस्वी मुख्यमंत्री श्री धामी के विकास कार्यों पर मोहर लगाकर पुन: प्रदेश की पांचो सीटें फिर भाजपा की झोली में डाली है

श्री बाली ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के नवनिर्माण की श्रृंखला को आगे बढ़ाने हेतु मतदाताओं ने भाजपा और एन डी ए गठबंधन के प्रति जो विश्वास जताया और अपना स्नेह सहयोग और आशीर्वाद दिया है उससे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ने एक बार फिर अपनी निष्पक्ष और पारदर्शी जीत का परचम लहराया है जिसके लिए भयंकर गर्मी के बावजूद देश के जागरूक और राष्ट्र की उन्नति के प्रति समर्पित मतदाताओं का जितना भी आभार व्यक्त किया जाए वह कम है।

श्री बाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सहित भाजपा के केंद्रीय एवं राज्यों के नेतृत्व तथा उत्तराखंड के युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ-साथ इतनी भयंकर गर्मी में भी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई चुनावी मेहनत के प्रति उनका आभार जताते हुए इस जीत के लिए उन्हें साधुवाद दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement