कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के मंत्री बनने के बाद प्रथम बार सितारगंज आगमन पर दीपक शर्मा ने पहनाया चांदी का मुकुट, किया भव्य स्वागत

सितारगंज। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सौरभ बहुगुणा के प्रथम बार सितारगंज आगमन पर सुप्रिया कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने नगर के मुख्य चौक पर चांदी का मुकुट पहनाकर सौरभ बहुगुणा का भव्य स्वागत कर मिठाई खिलाई। कैबिनेट मंत्री ने भी दीपक शर्मा का मुंह मीठा कराया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 2 अप्रैल को सितारगंज पहुंचने के बाद से लगातार क्षेत्र के भ्रमण पर है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा,मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, अतुल शर्मा, सतनाम सिंह दयानंद तिवारी, दीपक गुप्ता, संदीप गुप्ता सोनू, ललित जोशी, सतेंद्र बंसल, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड में संसाधन सीमित माने जाते है लेकिन यहां आए के स्रोतों की संभावनाओं में कोई कमी नही है सिर्फ इनको इजात करने के लिए नई सोच और नए जोश की जरूरत है जो सिर्फ युवा नेतृत्व से संभव है जिस प्रदेश से गंगा का उदगम होता हो वहां विकास की गंगा बहना भी जरूरी है जो अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जैसे कुशल युवा नेतृत्व में पूर्ण रूप से संभव है। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता हमारे प्रदेश को अलग ही पहचान दिलाती है। कैबिनेट मंत्री सितारगंज से विधायक माननीय सौरभ बहुगुणा जी सितारगंज के लिए किसी वरदान से कम नही है सितारगंज का चहुमुखी विकास बहुगुणा परिवार की देन है उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड बनने के बाद आज तक बहुगुणा परिवार ने पीढ़ी दर पीढ़ी जनता की सेवा और उनका कुशल नेतृत्व किया है। चुनावी रण में तो सभी आजमाइश करते है पर जनता के दिलों में राज करना अच्छे व्यक्तित्व की निशानी है। -दीपक शर्मा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement