Homeउत्तराखंडकौशांबी कॉलोनी में लगे वन विभाग के पिंजरे में फंसकर पिंजरा तोड़...

कौशांबी कॉलोनी में लगे वन विभाग के पिंजरे में फंसकर पिंजरा तोड़ कर भागा तेंदुआ कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल

Spread the love

*कौशांबी कॉलोनी में लगे वन विभाग के पिंजरे में फंसकर पिंजरा तोड़ कर भागा तेंदुआ कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल*

 

 

 

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित कौशांबी कालोनी में लगे वन विभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। कालोनी के लोगों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी लेकिन जब तक वन विभाग की टीम आती तेंदुआ पिंजरा तोड़कर भाग गया। इससे कालोनी में दहशत है। हालांकि वन विभाग पिंजरे में तेंदुए के फंसने की पुष्टि होने से इन्कार कर रहा है। मानपुर रोड स्थित कौशांबी एवेन्यू के आसपास घनी झाड़ियां हैं। लोगों का दावा है कि करीब दो सप्ताह से इसके पास एक तेंदुआ अपने बच्चों के साथ घूमते देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी इसका वीडियो मिला था। कालोनी के लोगों की सूचना पर वनकर्मियों की टीम वहां रात में भी गश्त कर रही है। इसके बावजूद वनाधिकारियों ने वहां दो पिंजरे लगाए लेकिन कई दिनों तक दोनों पिंजरे खाली रहे। रेंजर ललित आर्य के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मंगलवार को ट्रैक्टरों पर सवार होकर ड्रोन कैमरे की मदद से कालोनी के आसपास कांबिंग की लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। कालोनी के वाशिंदों का कहना है कि बुधवार तड़के तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया। मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने विभागीय अधिकारियों को फोन कर गाड़ी भेजने के लिए कहा लेकिन काफी विलंब से वन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तो पिंजरा खाली मिला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिंजरे के दो सरिये हटाकर तेंदुआ उसमें से निकल भागा। कालोनी के कई लोगों ने उसे दीवार फांदकर जंगल की ओर जाते देखा है। उधर, रेंजर ललित का कहना है कि पिंजरे में तेंदुए के फंसने की पुष्टि नहीं हो सकी है। तेंदुआ फंसने संबंधी वायरल वीडियो के बारे में भी रेंजर ने कुछ कहने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि विभाग ने वहां चार पिंजरे और चार कैमरे लगा दिए हैं। विभाग की टीम ड्रोन कैमरे की मदद से कालोनी से सटे जंगल के क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!