रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ में, देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

यहीं से वर्चुअल माध्यम से बीआरओ की ओर से देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे। वहीं रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपी रेखा यादव ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी ने निर्देश दिए कि वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।




