



उपायुक्त राजेन्द्र सिंह को मिला खाद्य विश्लेषणशाला उत्तराखण्ड का अतिरिक्त प्रभार
ईमानदार और कर्मठ अधिकारी माने जाते है राजेंद्र
देहरादून कुमाऊं मंडल के उपायुक्त राजेन्द्र सिंह कठायत को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी, खाद्य विश्लेषणशाला, रुद्रपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है इस संबंध में
सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सचिन कुर्वे द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कार्यालय आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा आदेश जारी किया गया है जिसके तहत श्री कठायत प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत
प्रभारी अधिकारी, खाद्य विश्लेषणशाला का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे श्री कठायत काफी समय से कुमाऊं मंडल के उपायुक्त है इस दौरान उन्होंने मिलावटी खाद्य पदार्थ की रोकथाम के लिय कई जगह छापामारी अभियान चलाया और पकड़े गए खाद्य प्रदार्थों को नष्ट भी किया उनको कार्यभार मिलने से नमूना जांच के कार्यों में गतिशीलता आने के साथ-साथ प्रयोगशाला के कार्यों में गुणवत्ता आने की उम्मीद है और निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत नमूना जांच रिपोर्ट भी मिल सकेगी

