उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने किया स्वास्थ्य कैम्प का उद्घाटन

किच्छा। किच्छा में आज उत्तरांचल मुस्लिम युथ मोर्चा और उजाला सिग्नस सेंट्रल के सहयोग से निशुल्क मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन खटीमा की विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने किया। उत्तरांचल मुस्लिम युथ मोर्चा के अध्यक्ष दानिश इक़बाल अहमद ने बताया सेंट्रल हॉस्पिटल के डाक्टरर्स ने लगभग 300 मरीज़ों का चेकअप किया और कैम्प में 100 लोगो की निशुल्क शुगर की जांच और 35 लोगो का निशुल्क ECG किया गया। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि समय-समय पर निशुल्क कैंपों का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे सभी को स्वास्थ्य लाभ का लाभ मिलना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement