सीएम धामी व राज्यपाल कोश्यारी के बीच 2 घण्टे हुई वार्ता, उत्तराखंड में हो सकती है हलचल

देहरादून। सियासी भूचाल के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच लंबी वार्ता हुई है। दोनों के बीच करीब 2 घंटे तक गहनता से वार्ता हुई। सियासी हलचल के बीच दोनों की मुलाकात अहम मानी जा रही है।
बता दें उत्तराखंड की राजनीति में राज्यपाल कोश्यारी काफी रुचि ले रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में राज्यपाल कोश्यारी की सलाह केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ले रहा है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड की राजनीति में अहम जानकार माने जाते हैं, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी करीबी माने जाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement