दर्शन को आये थे श्रद्धालु, वाहन की चपेट में आने से हुए हादसे का शिकार; 5 की मौत आठ घायल

वसुंधरा दीप डेस्क, रुद्रपुर/टनकपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।
बता दें गुरुवार को पूर्णागिरि धाम स्थित ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन वहां से गुजरते हुए निकल गया, जिसके चलते वहां खड़े लोग कार की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement