भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने कुएं पर किये गये अवैध अतिक्रमण के संबंध में किया धरना प्रदर्शन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने कुएं पर किये गये अवैध अतिक्रमण के संबंध में किया धरना प्रदर्शन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने कुएं पर किये गये अवैध अतिक्रमण के संबंध में किया धरना प्रदर्शन

काशीपुर। भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने कुएं पर किये गये अवैध अतिक्रमण के संबंध में धरना प्रदर्शन कर कुएं को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की मांग उठाई गई है। धरना स्थल पय मौजूद भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौ. शाकिर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम, मंडल कोषाध्यक्ष रिफाकत अली उर्फ रॉकी, अकील अहमद व शाकिर हुसैन ने कहा कि वार्ड नं. 27 अंतर्गत मौहल्ला काजीबाग में शफीक टाल वालों ने कुएं पर विगत 10 वर्षों से अतिक्रमण कर रखा है तथा वहीं पर दो मंजिला मकान भी बनवा लिया है। उक्त स्थान सनातन धर्म की आस्था का केन्द्र है। कुएं पर किये अतिक्रमण के कारण सनातम धर्म से जुड़े लोग काफी समय से अपने धर्मिक कार्यों हेतु दूरदराज तक जाते हैं।
दो-चार दिन पूर्व उक्त कुएं की बाउंड्री का कार्य किया गया किंतु कुएं की भूमि नक्शे के अनुसार अधिक है जिसको वर्तमान में बन रही बाउंड्री में शामिल नहीं किया गया है। बताया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा चालाकी और चार सौबीसी के दम पर अपनी रजिस्ट्री में 1632 वर्ग फिट जमीन दर्ज करा ली गई, जो कि वास्तव में 1362 वर्ग फिट है। इस प्रकार उक्त अतिक्रमण करने वालों ने 270 वर्ग फिट कुएं की जमीन कब्जा ली है। कहा कि वे कुएं को अतिक्रमण मुक्त कराने को प्रतिबद्ध हैं और इस हेतु हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उधर, इस संबंध में बात तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि इस संबंध में आये प्रार्थना-पत्र का संज्ञान लेकर उपजिलाधिकारी ने एक कमेटी गठित की है। मामले की जांच पड़ताल कर कानूनगो और पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement