मेरा विरोध किसी जाति या धर्म अथवा कलाकार से नहीं बल्कि भगवे रंग के अपमानको लेकर है… दीपक बाली

 

काशीपुर ।भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा है कि पठान फिल्म को लेकर उनका विरोध किसी जाति या धर्म अथवा किसी धर्म के कलाकार ,सिनेमा हॉल या उनके मालिकों को लेकर नहीं है बल्कि उनका विरोध इस बात को लेकर है कि पठान फिल्म मैं जिस तरह से हिंदू संस्कृति के गौरव त्याग और सम्मान की भावना के परिचायक भगवे रंग को अपमानित किया गया है उससे देश के बहुसंख्यक समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है जिस कारण पठान फिल्म को लेकर मेरा विरोध है और वह जारी रहेगा ।

श्री बाली ने कहा है कि देश के बहु संख्यकों की आहत हुई भावनाओं को देखते हुए जिस तरह से गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ सिनेमा मालिकों ने स्वत: संज्ञान लेकर पठान फिल्म को न चलाने की बात कही है वह स्वागत योग्य है ।बेहतर होता कि सिनेमा मालिक राम मेहरोत्रा जो कि खुद भाजपा जैसी सुसंस्कृत पार्टी के सम्मानित और वरिष्ठ नेता है वह भी स्वत संज्ञान लेते और बहु संख्यको की आहत हुई भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने व्यवसायिक लाभ को त्यागकर खुद पठान फिल्म न चलाने की घोषणा करते । अभी भी समय है वें ऐसा कर सकते हैं। वें ऐसा नहीं करते तो आने वाले समय में प्रायश्चित मुझे नहीं बल्कि उन्हें करना पड़ेगा। श्री बाली ने कहा कि वह किसी धर्म या जाति के कलाकार के विरोधी नहीं । बजरंगी भाई मैं सलमान खान ने और ठाकरे फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अच्छा रोल किया लिहाजा किसी ने उन फिल्मों का विरोध नहीं किया बल्कि प्रशंसा की। मेरा विरोध पठान फिल्म को लेकर है और वह जारी रहेगा।

दूसरी ओर काशीपुर में कायस्थ सभा के एक कार्यक्रम में भाग लेने आए रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने भी पत्रकारों द्वारा पठान फिल्म को लेकर हो रहे विरोध के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि जो गलत है वह गलत है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement