*पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र वितरित किये*

*पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र वितरित किये*

काशीपुर। आर्यनगर में लोहिया मार्केट स्थित सिद्धपीठ श्री मां चामुण्डा देवी मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन शुक्रवार दोपहर किया गया, जिसमें सहभागिता निभाते हुए बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी पं. कृष्ण गोपाल शर्मा द्वारा श्रीअयोध्या में पूजित अक्षत एवं भगवान श्रीराम के मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र श्रृद्धालुजनों को वितरित किये गये। इस अवसर पर पं. कृष्ण गोपाल शर्मा, सुषमा शर्मा, डा. पुनीता कुशवाहा, अक्षत कुशवाहा, विश्वास कुशवाहा, कमलेश कुमार, विनीता कुशवाहा, सावित्री कुशवाहा, नितेश शर्मा, शिवानी शर्मा, सुदीप टंडन, केशव यादव, शेखर, अनिल शर्मा व रवि शर्मा आदि मुख्यतः उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement