लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अयोजित होने जा रही सब जूनियर / जूनियर ( बालक/बालिका वर्ग) नेशनल जु–जित्सू चैम्पियनशिप के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर की जु–जित्सू टीम हुई रवाना।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अयोजित होने जा रही सब जूनियर / जूनियर ( बालक/बालिका वर्ग) नेशनल जु–जित्सू चैम्पियनशिप के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर की जु–जित्सू टीम हुई रवाना।

रुद्रपुर, उधम सिंह नगर। दिनांक 30 मार्च से 2 अप्रैल 2024 को मल्टीपरपस हाल, चौक स्टेडियम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रही सबजूनियर, जूनियर ( बालक/बालिका वर्ग) नेशनल जु–जित्सू चैम्पियनशिप 2023–24 में प्रतिभाग करने के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर की जु–जित्सू टीम आज सुबह 9 बजे बस स्टेशन रुद्रपुर से रवाना हुई। राष्ट्रीय जु–जित्सू चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को जिला जु–जित्सू संघ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, महासचिव ऋषि पाल भारती व कोषाध्यक्ष सिहान किशोर सिंह ने सयुक्त रूप से खेल कीट एवं टी–शर्ट वितरण कर शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली उत्तराखंड प्रदेश की जुजित्सू टीम का हिस्सा होंगे और अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे, ओर उन्होंने आगे कहा कि कोच ऋषि पाल भारती एवं किशोर सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय जु–जित्सू चैम्पियनशिप में खिलाड़ी अपने कुशल खेल प्रतिभा के बल पर देवभूमि का नाम रोशन करेंगे।

जानकारी देते हुए महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साईं द्वारा मान्यता प्राप्त जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिनांक 30 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक मल्टीपरपस हाल, चौक स्टेडियम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश मे नेशनल जु–जित्सू चैम्पियनशिप 2023–24 अयोजित की जा रही है। जिसमें भारत देश के 25 राज्यों के 200 से अधिक रैफरी एंड ऑफिशियल्स सहित लगभग 1500 से अधिक खिलाड़ी जु–जित्सू खेल के ने–वाजा, फाइटिंग, कॉन्टैक्ट, डूओ एंड शो इवेंट्स में अपना जौहर दिखाएंगे। और उन्होंने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद उधम सिंह नगर के 49 खिलाड़ी सबजूनियर व जूनियर (बालिका/बालक) आयुवर्गो की स्पर्धाओं में अपना जौहर दिखाएंगे। जिसमें 20 बालिकाएं एवं 29 बालक शामिल है। टीम की कोच की भूमिका में सेंसेई किशोर सिंह, ऋषि पाल भारती, हिमा भट्ट एवं टीम मैनेजर बिना रंसवाल होंगी।
इस अवसर पर जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय कुमार जोशी, अध्यक्षा श्रीमति रसिका सिद्धीकी, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर सतीश जोशी, देवेंद्र रावत, विनोद लखेरा, विजेंद्र चौधरी, डीएसओ उधम सिंह जानकी कार्की, जॉनी हिराम तिग्गा, शोभा तिग्गा,वसीम खान, शेखर सक्सेना, शंकर सिंह बसेरा, सुखदेव सिंह, राजीव राणा, विजय गिरधर, सतनाम चावला, ऐजे बटसर, साधना बटसर, रघु रावत, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, अपूर्व मनोहर सिंह, जगविंदर सिंह, अजय शर्मा, सहित अनेकों अभिभावक गण एवं सभी खेल संगठन के सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement