डीएम उदय राज सिंह ने कल 1 अक्टूबर से खनन चुगान कार्य प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की

 

खनन कारोबारीओ में खुशी की लहर दौड़ी कोसी और दाबका में खनन के वाहन दौड़ेंगे

रूद्रपुर 30 सितम्बर, 2023- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि जनपद के नदी तल उपखनिज क्षेत्रों में खनन/चुगान का कार्य वर्षा काल में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से होने वाले जान-माल की क्षति को दृष्टिगत रखते हुए स्थगित किया गया था। जिलाधिकारी ने जनपद के राजस्व भूमि, वन भूमि एवं निजी नाप भूमि में स्वीकृत समस्त खनन पट्टों से चुगान कार्य वर्षाकाल की समाप्ति उपरांत 01 अक्टूबर 2023 से पुनः खनन/चुगान हेतु आरम्भ किये जाने की अनुमति प्रदान की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement