DPS रुद्रपुर के छात्रों ने परचम लहराया, बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते पदक

रुद्रपुर। 21वीं सदी में शिक्षा के साथ साथ खेलों का भी महत्त्वपूर्ण स्थान है। भारत सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी अनेक खेलों का आयोजन करते रहती है। उत्तराखंड सरकार द्वारा खेल महाकुंभ में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के छात्रों ने फिर प्रतिवर्ष की तरह अपना सर्वाेत्तम परिणाम दिया है।
अंडर 17 मिक्स डबल्स बैडमिंटन चैंपियनशिप नौवीं और सातवीं कक्षा के अंगदवीर सिंह और पीहू आर्य ने कांस्य पदक जीता जबकि, नौवीं कक्षा की अन्वेषा ने अंडर 17 गर्ल्स सिंगल्स बैडमिंटन चौंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने प्रतिभागियों को ऊंची उड़ान भरने और अपनी खेल भावना को बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।
वही दूसरी ओर मैट्रोपॉलिस, रुद्रपुर में हरिद्वार जिला रोलर स्केटिंग संघ द्वारा समर्थित रुद्रपुर जिला रोलर स्केटिंग अकादमी द्वारा आयोजित पहली इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की कक्षा 3 की छात्रा अलीजा ने अंडर 10 लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने उन्हें इस शानदार सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतिभागियों को ऊंची उड़ान भरने और अपनी खेल भावना को बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।
श्री सिंह ने कहा कि स्केटिंग में बच्चों के लिए एक अच्छा भविष्य है, जिससे कि वे अपनी प्रतिभा को हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ निखरने का अच्छा अवसर प्रदान करती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement