पार्टी नेतृत्व के फैसले पर जनता के आशीर्वाद से खरा उतरेंगे डॉ मोहन बिष्ट

लालकुआं। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सिंह मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआं में अपने चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर विधायक प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वे जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से विजय प्राप्त कर पार्टी नेतृत्व के फैसले पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान कर कहा कि पूरे मनोबल और मनोयोग के साथ भाजपा को प्रचंड मतो से विजय दिलाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बेहद मजबूत संगठन है हर बूथ पर हर घर में हर गली मोहल्ले में हर जगह भाजपा के कार्यकर्ता तथा भाजपा को वोट देने वाली महान जनता मौजूद है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और लालकुआं में पार्टी रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त करेगी इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारा प्रत्यासी कैसा हो डॉक्टर मोहन बिष्ट जैसा हो के जोरदार नारे लगाए। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश खुल्बे, डॉ राजकुमार सेतिया, इंदर सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह चुफाल, एडवोकेट राजीव मोहन विरखानी, नारायण सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, मुकेश कुमार सिंह, संजीव शर्मा, संजय अरोरा, विनोद श्रीवास्तव, नवीन पपोला, राधेश्याम यादव, सर्वदमन चौधरी, जमील अहमद, मोहम्मद अली, गामा भाई, प्रकाश रावत, चंदन सिंह बिष्ट, राजलक्ष्मी पंडित, तारा पांडे, समेत अनेकों पार्टी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र वासी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement