मंगलौर उपचुनाव में बनी बसपा और भाजपा मौसेरी बहने : अलका पाल

मंगलौर उपचुनाव में बनी बसपा और भाजपा मौसेरी बहने : अलका पाल

मंगलौर (हरिद्वार) : बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल के सहारे सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासनिक अमला भाजपा की एक शाखा के रूप में उपचुनाव में उसके लिए काम कर रहा है। उक्त विचार पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने मंगलौर विधानसभा में प्रचार के समय व्यक्त किए। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा के इशारे पर प्रशासनिक अमला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रचार तक करने से रोकने की कोशिश कर रहा है, जो कि लोकतंत्र में निंदा का विषय है । उन्होंने कहा कि भाजपा के पास स्थानीय कार्यकर्ताओं के अभाव के कारण मंगलौर विधानसभा में उसको हरियाणा से प्रत्याशी का आयात करना पड़ा। उत्तराखंड की सामाजिक और धार्मिक विरासत का संरक्षण अगर वास्तव में कोई कर सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी है। जनता को भूलना नहीं चाहिए कि बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व में उत्तर प्रदेश के अंदर भाजपा से गठबंधन कर बहन मायावती की सरकार बनाई थी। मंगलौर उपचुनाव में बसपा और भाजपा दोनों मौसेरी बहनों के रूप में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं जबकि जनता विकास के लिए कांग्रेस के साथ खड़ी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने दावा करते हुए कहा कि बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अपनी हार को सामने देखकर अब सत्ता का दुरुपयोग कर प्रशासनिक अधिकारियों के सहारे जीत हासिल करना चाहिए चाहती है, लेकिन दोनों ही विधानसभाओ में जनता कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला और काजी निजामुद्दीन को विजय बनाकर भाजपा को जवाब देगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, शहर अध्यक्ष प्रधुम अग्रवाल आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement