भोपाल मास्टर प्लान 2047 का ड्राफ्ट तैया
वसुंधरा दीप न्यूज डेस्क
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर भोपाल विकास योजना-2047 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। योजना में प्राकृतिक संरक्षण, आधुनिक और नागरिक हितैषी नियोजन, आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार अब प्रकाशित प्रारूप पर नागरिकों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करेगी।
मास्टर प्लान में भोजताल, वन क्षेत्रों और बाघ भ्रमण क्षेत्र जैसी प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ बेहतर सुविधाएं और सुगम यातायात व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 51 किलोमीटर लंबे ग्रोथ कॉरिडोर और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन टीडीआर जैसे प्रावधान भी प्रस्तावित किए गए हैं।
योजना के तहत क्रिएटिव रीडेवलपमेंट, बेहतर पार्किंग व्यवस्था और विकास के लिए अतिरिक्त सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे समृद्ध, सुगम और विकसित भोपाल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।





