भोपाल में गुटखा फैक्ट्री पर छापा

भोपाल में गुटखा फैक्ट्री पर छापा

वसुंधरा दीप न्यूज डेस्क

भोपाल के नवाबगंज इलाके में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर 60 करोड़ रुपये से अधिक की कथित टैक्स चोरी का खुलासा किया है। विभाग के अनुसार फैक्ट्री में मशीनें छिपाकर कथित तौर पर अवैध तरीके से गुटखा और तंबाकू उत्पाद बनाए जा रहे थे।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को टैक्स चोरी से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। फैक्ट्री में ‘गुरु’ ब्रांड नाम से तंबाकू उत्पाद तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। विभाग अब वित्तीय लेनदेन और उत्पादन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रहा है।

मामले में फैक्ट्री संचालक सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जीएसटी इंटेलिजेंस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री के संचालन और कथित टैक्स चोरी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement