Homeउत्तराखंडषष्ठाधि कल्पारंभ पूजा के साथ नगर सहित क्षेत्र भर में दुर्गा पूजा...

षष्ठाधि कल्पारंभ पूजा के साथ नगर सहित क्षेत्र भर में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरु हो गया

Spread the love

दिनेशपुर। षष्ठाधि कल्पारंभ पूजा के साथ नगर सहित क्षेत्र भर में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरु हो गया।शनिवार को सप्तमि के दिन देवी देवताओं की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शक्ति की देवी की पूजा की विधिवत शुभारंभ होगा।। शुक्रवार को सुबह नगर में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल महिलाओं ने हरि मंदिर स्थित कामना सागर से कलश में जल भरकर सभी कलशों को मंदिर प्रांगण में स्थापित किया। मंदिर प्रांगण में मुख्य पुरोहित असित चक्रवती ने मंगल ध्वनि और वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ मंदिर के दक्षिण पूर्व कोण मे स्थित कृतिम बेल वृक्ष के नीचे मंगल घट की स्थापना की। इसके बाद षष्ठाधि कल्पारंभ पूजा संपन्न हुई। शाम को आमंत्रण अधिवास के साथ बोधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नवपत्रिका की पूजा के बाद देवी को पृथ्वी पर आने का आह्वान किया गया। शनिवार सुबह नवपत्रिका को मंदिर में स्थापित कर देवी देवताओं की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर प्रांगण में बनाए गए रंगमंच पर शुक्रवार की रात को क्षेत्र के सभी मठ मंदिर के धर्माचार्य व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संयुक्त रुप से छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!