पंतनगर आईटीआई में ‘ईडीपी ऑन सोलर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पंतनगर।सरकारी आईटीआई छतरपुर, पंतनगर में 1 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक सोलर ऊर्जा पर आधारित *‘ईडीपी ऑन सोलर’* प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के अंतर्गत NIESBUD द्वारा आयोजित किया जा रहा है और पूरी तरह नि:शुल्क है।

पंतनगर आईटीआई में ‘ईडीपी ऑन सोलर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल प्राचार्य **जे. पी. टम्टा** की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन सत्र में पॉलिटेक्निक प्राचार्य **विवेक गोमे**, आईटीआई गदरपुर प्राचार्य **भूपेंद्र सिंह रावत**, आईटीआई दिनेशपुर प्राचार्य **नूतन सक्सेना**, आईटीआई बाजपुर प्राचार्य **क्रांति कुमार रौटेला**, टाटा स्ट्राइव से **सुभाष डबराल**, आईटीआई पंतनगर प्राचार्य **डॉ. अरुण उनियाल**, NIESBUD कंसल्टेंट **सौरभ नौटियाल**, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर **हारुन अंसारी** और स्टेट हेड **संदीप तिवारी** मौजूद रहे।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को सोलर ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी दक्षता और उद्यमिता कौशल प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सोलर इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस, प्रोजेक्ट सेटअप और व्यवसाय विकास की जानकारी दी जाएगी।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement