काशीपुर आगमन पर राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट का हुआ जोरदार स्वागत

काशीपुर आगमन पर राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट का हुआ जोरदार स्वागत

 

 

काशीपुर। राज्यमंत्री पद मिलने के बाद प्रथम बार काशीपुर आगमन पर शिव सिंह बिष्ट का यहां जोरदार स्वागत हुआ। बागेश्वर निवासी शिव सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड सरकार में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। राज्यमंत्री बनने के बाद जसपुर एवं काशीपुर आये श्री बिष्ट का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्रेमदीप होटल में भाजपा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, पार्षद जगत बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश नेगी, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री अमन बाली, उत्तरांचल पंजाबी महासभा महानगर अध्यक्ष मुकेश चावला समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू बिष्ट ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश की धामी सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। कहा कि आगामी दिनों प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में बसे ग्रामों में विकास कार्य कर लोगों को रोका जाएगा, क्योंकि आज यातायात सुचारु न होने के कारण पहाड़ी क्षेत्र से लोग काफी ज्यादा पलायन कर रहे हैं। पलायन रोकने के लिए सरकार अथक प्रयासों में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement