अजय मिश्रा को टिकट: बीजेपी को सबक सिखाएंगे किसान।

अजय मिश्रा को टिकट: बीजेपी को सबक सिखाएंगे किसान।

संयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय संयोजक एंव तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर -खीरी में चार किसानों व एक पत्रकार की सामूहिक नृशंस हत्याओं के मुख्य साजिशकर्ता अजय मिश्रा “टेनी”को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लखीमपुर-खीरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे किसानों से दुश्मनी निकालने वाला कदम बताया है, प्रधानमंत्री और उनकी भाजपा कितना किसान हितैषी है यह स्पष्ट हो गया है। जहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय टैनी के बेटे ने थार से किसानों को कुचला था वहीं भारतीय जनता पार्टी ने टैनी को टिकट देकर देश के करोड़ों किसानों की भावनाओं को कुचलने का काम किया है
विर्क ने अपने बयान में आगे कहा है कि अजय मिश्रा “टेनी” के खिलाफ किसानों की हत्या में धारा 120 बी के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज होना चाहिए एसकेएम की प्रमुख मांगों में अजय मिश्रा “टेनी”को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर मुकदमा चलाने और जेल भेजने की मांग भी है और देश भर में किसान आंदोलन कर यह मांग उठा रहे हैं बावजूद इसके भाजपा द्वारा अपनी पहली ही सूची में उन्हें टिकट दिया जाना तथा उन्हें मंत्रिमंडल में बनाए रखना प्रधानमंत्री और उनकी भाजपा के किसान विरोधी होने को दर्शाता है इसका जवाब ना सिर्फ लखीमपुर- खीरी वरन पूरे उत्तर प्रदेश एवं देश भर के किसान भाजपा को देंगे आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे देश में किसान भाजपा को हराने का काम करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement