पिता पुत्र ने एक महिला से गाली गलौज कर उसके घर में की मारपीट

काशीपुर। पिता-पुत्र ने एक महिला से गालीगलौच की और विरोध करने पर उसके घर में घुसकर उसके पति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौहल्ला खालसा निवासी सुनीता पाल पत्नी राजेश पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय से उनका तुफैल गार्डन निवासी महबूब पुत्र सद्दीक के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि बीती 12 मई को महबूब और उसका पुत्र वालिसान बेवजह उससे व उसके पति से गालीगलौच करने लगा। विरोध करने पर दोनों भड़क उठे और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आये तथा पति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोगों को आता देख उक्त पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement