मकान की छत से कूदकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक समेत पांच लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

 

काशीपुर। अपने मकान की छत से कूदकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मौहम्मद यासीन ठेकेदार ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री सबा करीम का निकाह बीती एक मार्च को थाना किला, रामपुर रोड बरेली निवासी सीए मुशीर सुल्तान से किया था। ससुराली कार के लिए दबाव बना रहे थे। गर्भ ठहरने पर सबा के पति ने कार न लाने पर गर्भपात कराने की धमकी दी। 10 मई को सबा अपने मायके आ गई। पति मुशीर उसे फोन कर धमकाता रहा। ससुरालियों की डिमांड पर उसने पांच-पांच लाख रूपये दो किश्तों में देने की हामी भर ली। इसके बाद मुशीर ने सबा को तलाक देने की धमकी दी है। इससे आहत होकर उसने छत से कूदकर जान दे दी। एसपी चन्द्रमोहन ने बताया कि मृतका के पिता मौ. यासीन की तहरीर पर आरोपी पति मुशीर सुल्तान, ससुर हाजी सुल्तान, सास हाजरा, जेठ समीर व जेठानी निदा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement