सीडीओ विशाल मिश्रा ने की उद्योग मित्र के साथ बैठक, उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं का होगा निस्तारण

रूद्रपुर ,मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मंगलवार को उद्योग मित्र की बैठक सम्पन्न हुई। सीडीओ ने उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण हेतु दो माह के अन्तराल पर बैठकें आयोजित कराने के निर्देश महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने औद्योगिक इकाईयों को कम्पलीशन सर्टिफिकेट से सम्बन्धित आवेदन पत्रों को 15 दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश सीडा के अधिकारियों को दिये। उन्होंने सिडकुल क्षेत्र पन्तनगर में बनी हुई दुकानों के आवंटन हेतु तेजी से कार्यवाही कराने के निर्देश आरएम सिडकुल को दिये। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों हेतु स्वीकृत फुट ऑवर ब्रिज निर्माण हेतु त्वरित गति से कार्यवाही करने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिये। उन्होंने बाजपुर इण्डस्ट्रियल क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों की फोटोग्राफी सहित विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश आरएम सिडकुल को दिये।

सीडीओ विशाल मिश्रा ने की उद्योग मित्र के साथ बैठक, उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं का होगा निस्तारण

मुख्य विकास अधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश विद्युत विभाग के अभियंताओं को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यदि रोस्टिंग की आवश्यकता हो तो रोस्टिंग के बारे में इण्डस्ट्रियों को पहले से ही अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी इण्डस्ट्रीज़ के मैनेजमेंट को प्रत्येक माह कर्मचारियों के साथ बैठक करने को कहा। उन्होंने सिडकुल के कैरोलिया लाईटिंग के पास सड़क पर लगे इण्डस कम्पनी के टावर को 31 जनवरी तक शिफ्ट कराने के निर्देश आरएम सिडकुल को दिये।
इसके साथ ही एसईडब्लूएस द्वारा 08 बिन्दु, केजीसीसीआई काशीपुर द्वारा 08 एवं एसएसआई द्वारा 02 बिन्दु रखे गये जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुये सीडीओ ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिता के आधार पर निस्तरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला, एसपी क्राइम चन्द्रशेखर गोडके, सीएफओ वीबी यादव, एलडीएम एमएस जंगपांगी, महाप्रबन्धक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, जिला आबकारी अधिकारी हरीश चन्द्र, आरएम सिडकुल कमल किशोर कफल्टिया, रविन्द्र सिंह, मैनेजर एनएचएआइ अक्षत विश्नोई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध सहित औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारी व सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement