



संस्कार भारती की स्थानीय इकाई द्वारा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
काशीपुर। संस्कार भारती की स्थानीय इकाई द्वारा श्री कृष्ण जन्मष्टमी के अवसर पर कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन होलीडे आनन्द रिसॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनेश चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता दीपक अग्रवाल एमडी बांके बिहारी बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव पाल अरोरा, आशीष गोयल, पुष्प अग्रवाल ‘बल्लू’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति उद्योगपति योगेश जिन्दल की रही। संचालन इकाई महामंत्री कपिल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक पंकज शर्मा एडवोकेट रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा श्रीकृृष्ण के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर गणेश वन्दना व संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में करायी गयी जिसमें लल्ला वर्ग में 35, कान्हा वर्ग में 45 जिसमें कुल 80 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक श्रीमति नीलिमा पंकज, डॉ. नीरज शुक्ला व रमेश मेहरा द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के पुरूस्कारों की घोषणा की गयी। लल्ला वर्ग में प्रथम स्थान हितिका शर्मा पुत्री अश्वनी शर्मा, द्वितीय स्थान पर रूद्राक्ष कपूर पुत्र लवी कपूर, तृतीय स्थान पर श्रेया रावत पुत्री रिंकू रावत रहे जबकि कान्हा वर्ग में प्रथम स्थान पर समृद्धिअग्रवाल पुत्री दयाशंकर अग्रवाल, द्वितीय स्थान पर एकांक्ष कपूर पुत्र भरत कपूर, तृतीय स्थान पर धानी कपूर पुत्र लवी कपूर रहे। दि संस्कार स्कूल के बच्चों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुत की गयी। प्रान्तीय महामंत्री संस्कार भारती पंकज अग्रवाल एडवोकेट व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष अभिषेक पाठक व संगठन मंत्री संस्कार भारती नरेश व आरएसएस से आदर्श चौधरी व डॉ. अक्षय चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर शेष कुमार सितारा, सुभाष चन्द्र शर्मा, केएस कपूर, पंकज शर्मा एडवोकेट, शैलेन्द्र शर्मा, पंकज अग्रवाल एनबीसी, अमित मित्तल, गोविन्द सिंह नेगी, मंजुल मिश्रा, पायल अग्रवाल, सोनल सिंघल एडवोकेट, अनीता अग्रवाल, रेखा सक्सैना, अनुश्री भारद्वाज, डॉ. रीता सचान, रूचि अग्रवाल, पुनीता कुश्वाल, सुरभि अग्रवाल सहित नगर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों सहित संस्था के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.