- Join Our Whatsapp Group -
Home उत्तराखंड जनजीवन उत्थान समिति के तत्वधान में स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती मनाई...

जनजीवन उत्थान समिति के तत्वधान में स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती मनाई गई

काशीपुर। जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती मनाई गई। स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि सन 1984 से भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। स्वामी विवेकानंद के विश्वव्यापी विचार न सिर्फ भारत अपितु विश्व के समस्त युवाओं ने स्वीकार किए। नर सेवा नारायण सेवा का मंत्र देने वाले स्वामी विवेकानंद की आज जयंती है। उनके विचारों से भारत ही नहीं बल्कि विश्व उन्हें एक प्रेरणा के रूप में याद करता है। भारतीय आत्मा को अक्षुण्ण रखते हुए सार्वभौमिक विचारों से संवाद स्वामी जी की प्रमुख विशेषता रही है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत विश्व गुरु बनेगा जो पूरे विश्व का पथ प्रदर्शक बनकर विश्व शांति के मिशन को आगे बढ़ाएगा। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि दुनिया में लोग वेदांत पर बात करते हैं परंतु मनुष्यता का वेदांत कोई नहीं पढ़ाता। स्वामी विवेकानंद चाहते थे कि पूरी दुनिया में मानवतावाद को बढ़ावा देने के लिए भारतीय युवा अपनी भूमिका निभाई। 1893 में शिकागो के धर्म संसद में विवेकानंद ने धार्मिक सद्भावना की बात की थी। आज जरूरत इस बात की है कि देश के युवाओं को जोकि जाति, धार्मिक उन्माद व कट्टरता में फंसे हुए हैं, उन्हें उनका भाषण सुन कर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। वह हमेशा राष्ट्रवाद व राष्ट्रप्रेम की हिमायत लेते थे। आज उनके सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत काल के पांचों संकल्प स्वामी विवेकानंद के विचारों से ही ओतप्रोत हैं। कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर व स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर हम संकल्प लें कि उनके विचारों को आत्मसात कर देश को आगे बढ़ाने में देश का युवा अग्रिम पंक्ति में आएगा। गोष्ठी समारोह में मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली, देवांग मिश्रा एडवोकेट, अमृतपाल एडवोकेट, रईस अहमद एडवोकेट, जहांगीर आलम एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता

नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता     काशीपुर। देश को नया संसद भवन मिल चुका है।...

पूर्व विधायक ठुकराल की मौजूदगी में राम दरबार व राधा कृष्ण की मूर्तियां हुई स्थापित

मनोकामना सिद्धेश्वर मंदिर मैं देव होम्स इको फेस 6 वार्ड नंबर 16 बगवाड़ा संपूर्ण देव होम्स इकोफ्रेश सिक्स की कॉलोनी वासियों की ओर से...

उत्तराखण्ड राज्य में आन्तरिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के मामले में देवभूमि रक्षा मंच ने सौपा ज्ञापन 

उत्तराखण्ड राज्य में आन्तरिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के मामले में देवभूमि रक्षा मंच ने सौपा ज्ञापन   रुद्रपुर।उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सरकारी भूमि से धर्म विशेष...

जेसीज में शार्क टैंक फेम श्रेयान डागा के द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप पर एक विशेष सत्र का आयोजन

रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में "ऑन लाइन लाइव लर्निंग कंपनी " के सह संस्थापक श्री श्रेयान डागा के द्वारा विद्यार्थियों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप...
Related News

वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा ने चंडीगढ़ से काठमांडू जा रही साइकिल यात्रा में शामिल बच्चों का किया स्वागत

वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा ने चंडीगढ़ से काठमांडू जा रही साइकिल यात्रा में शामिल बच्चों का किया स्वागत काशीपुर। भवन विद्यालय चंडीगढ़ का एडवेंचर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!