सिडकुल की इस कंपनी में लगी आग, बाल बाल बचे 250 मजदूर; करोड़ो का नुकसान

रुद्रपुर। शहर स्थित सिडकुल की ब्रिटेनिया कंपनी में भीषण आग लग गई है। जिससे कंपनी में कार्य कर रहे करीब 250 मजदूर बाल बाल बचे। आग लगने की सूचना पर उन्हें घर भेज दिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे करोड़ो के नुकसान की संभावना है। आग गोदाम में लगी है, जिससे कार्य करने वाले स्थल में कोई जनहानि नहीं हुई। जनहानि न होने की वजह से कंपनी प्रबंधन ने राहत की सांस ली। आग लगने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँच गए। जहां जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, एएसपी सिटी, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, अग्निशमन अधिकारी, तहसीलदार, रुद्रपुर आपदा प्रबंधन अधिकारी, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 8 फायरब्रिगेड तथा 5 इंडस्ट्री के फायर टेंडर मौजूद रहे, जो की आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। देर रात टीम की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। आग लगने से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement