घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख ,एक झुलसा, आग पर पाया काबू

काशीपुर । डिलीवरी के दौरान चैक करते समय गैस सिलेण्डर में आग भड़कने से अफरातफरी मच गई। आग ने वहां सभी घरेलू सामान खाक हो गया। वहीं डिलीवरी बाॅय झुलस गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पूर्व मौहल्लेवासी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे थे। मौहल्ला लाहोरियान में मंशा देवी मंदिर के निकट हरीश अरोरा का मकान है। इस मकान में हरिकिशन पुत्र वेद प्रकाश किराये पर रहते हैं। वृहस्पतिवार दिन में करीब ग्यारह बजे डिलीवरी बाॅय कासिम गैस सिलेण्डर देने हरिकिशन के घर आया तो हरिकिशन ने उससे सिलेण्डर चैक करने को कहा। कासिम सिलेण्डर चैक कर दिखाने लगा कि एकाएक सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग भड़क गई और पूरे घर में फैल गई। आग से घर का सारा घरेलू सामान राख हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ पहंुचे और आग बुझाने में जुट गये। इस बीच आग बुझाने के प्रयास में डिलीवरी बाॅय कासिम का हाथ बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement